|
भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आई. आई. आर. एस.)
इसरो अन्तरिक्ष विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत एक
प्रमुख प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान है। इसे सुदूर
संवेदन, भू-सूचना एवं प्राकृतिक संसाधनों तथा आपदा
प्रबंधन हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए विकसित किया
गया है। संस्थान के प्रमुख कार्यो का क्षेत्र प्रयोक्ता
समुदाय के बीच प्रौद्योगिकी अंतरण द्वारा क्षमता
निर्माण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन हेतु सुदूर संवेदन
एवं भूरूपाकृतिक तथा सुदूर संवेदन के अनुप्रयोगों में
स्नातकोत्तर स्तर का शिक्षण तथा सुदूर संवेदन एवं भू-रूपाकृतिकी
में किए गए अनुसंधानों का प्रचार-प्रसार है। इस
संस्थान द्वारा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, सुदूर
संवेदन, जी.आई.एस. तथा जी.पी.एस. प्रौद्योगिकी में
अधिमूल्य सेवाएं प्रदान की जाती है।
उद्देश्य:
1- प्रयोक्ता समुदाय के बीच प्रौद्योगिकी अंतरण,
2- प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन हेतु सुदूर संवेदन तथा
भू-सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर स्तर का शिक्षण,
3- सुदूर संवेदन तथा भूसूचनाविज्ञान में किए गए
अनुसंधान का प्रचार-प्रसार, तथा
4- अधिमूल्यता एवं सेवाएं।
|